देश की खबरें | सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा : अखिलेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चित्रकूट (उप्र), सात जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार ने अभी तक कोई बड़ा काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि यदि अगले विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनती है, तो युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यादव दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब दो बजे चित्रकूट आये।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया। (यह सरकार) बिजली का एक बड़ा कारखाना तक नहीं लगवा पायी और एक एम्बुलैंस तक नहीं बढ़ा पायी।’’

अखिलेश ने कहा, "अगली बार ये (भाजपा) तो सरकार बना नहीं पाएंगे और जब हम सरकार बनाएंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। समाजवादी पार्टी ने जो लैपटॉप बांटे थे, वे आज भी चल रहे हैं।’’

उन्होंने सरकार से पूछा कि उसने कोविड-19 से निपटने के लिए क्या काम किया है?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)