देश की खबरें | राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये: सुमित्रा महाजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जारी सियासी संकट की पृष्ठभूमि में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये और भाजपा ने इस विषय में सोचना शुरू कर दिया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 जुलाई राजस्थान में जारी सियासी संकट की पृष्ठभूमि में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये और भाजपा ने इस विषय में सोचना शुरू कर दिया है।

राजस्थान के राजनीतिक संकट से जुड़े सवाल पर महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राजस्थान में उनकी (वहां सत्तारूढ़ कांग्रेस की) अंदरूनी लड़ाई चल रही है, लेकिन यह सोचने का समय आ गया है कि (राजनीति में) युवा नेतृत्व की उपेक्षा भी नहीं की जानी चाहिये और भाजपा ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि युवाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिये।"

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राजस्थान के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया.

चुनावी सियासत से संन्यास ले चुकीं 77 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा, "राजनीति में युवाओं को भी अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलना चाहिये।"

हालांकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के राजनीतिक संकट पर यह कहते हुए सीधी टिप्पणी से इंकार कर दिया कि कांग्रेस का संगठन अपनी आंतरिक दिक्कतों पर खुद ध्यान दे।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट को राजस्थान PCC चीफ पद से हटाया गया, उनकी जगह गोविंद डोटासरा को किया गया नियुक्त: रणदीप सिंह सुरजेवाला: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मीडिया से बातचीत से पहले, महाजन ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उप चुनावों के मद्देनजर भाजपा के ‘हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी’ अभियान की शुरूआत की। इसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता इस क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर रहे हैं।

सांवेर क्षेत्र सूबे की उन 24 विधानसभा सीटों में शामिल है, जहां आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद राज्य में मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाये गये तुलसीराम सिलावट को आगामी उपचुनावों में सांवेर से उम्मीदवारी के लिये भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\