एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सांड़ के हमले में युवक की मौत

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में सांड़ के हमले में रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई . घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सांड़ के हमले में युवक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit : Wikimedia Commons)

कौशांबी (उप्र), 6 दिसंबर : कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में सांड़ के हमले में रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई . घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के हिसामपुर दुबरा गांव निवासी जगजीत (35) सुबह करीब नौ बजे इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहा था तभी गांव के बाहर सड़क पर घूम रहे एक सांड़ ने साइकिल सवार जगजीत पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई .

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्ट सेंटर ढूंढना अब होगा आसान, सीएम योगी ने लॉन्‍च किया ‘मेरा कोविड केन्द्र’ मोबाइल ऐप

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस आने में देरी होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).