PM मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
थाना जेवर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
नोएडा, 27 जनवरी. थाना जेवर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में थाना जेवर पुलिस ने बुधवार को सोनू कुमार पुत्र देशराज निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना जेवर को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें-Farmers' Tractor Rally: रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की, कहा-पीएम मोदी को ‘राजहठ’ छोड़ ‘राजधर्म’ के मार्ग पर चलना होगा
उन्होंने बताया कि इस मामले में मोनू गर्ग ने थाना जेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

