देश की खबरें | मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर मध्य दिल्ली के जीबी रोड पर मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर दो व्यक्तियों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमन अपने दोस्तों अनिरुद्ध, हरिओम और राजू के साथ रविवार की रात करीब 11.30 बजे जीबी रोड पर घूम रहा था तभी एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: एलजेपी और JDU में मचे घमासान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कहा, कुछ समझ में आया ?.

अमन ने मोबाइल छिनने वाले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच, मोबाइल छिनने वाले के साथी ने अमन पर चाकू से वार किया और जब अनिरुद्ध ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उसपर भी हमला किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां अमन को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनिरुद्ध का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) संजय भाटिया ने कहा, ‘‘हमें आरएमएल अस्पताल से देर रात एक बजकर 54 मिनट पर हमारे कांस्टेबल से इसकी सूचना मिली।’’

कमला मार्केट पुलिस थाने में भादसं की धारा 397 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)