देश की खबरें | ससुराल के बाहर धरने पर बैठा युवक, पत्नी को 'मुक्त' करने की लगाई गुहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 28 वर्षीय एक युवक पत्नी को अपने साथ घर ले जाने के लिए सोमवार को ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठ गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कल्याणी, 28 सितंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 28 वर्षीय एक युवक पत्नी को अपने साथ घर ले जाने के लिए सोमवार को ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठ गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आलोक मलिक ने हाल ही में संगीता घोष के साथ शादी की थी, हालांकि संगीता का परिवार इस विवाह के खिलाफ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने बदला पेंशन का ये बड़ा नियम, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा.

आलोक ने बताया कि उनका विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से एक मंदिर में हुआ और इसे कानूनी तौर पर पंजीकृत भी करवाया गया।

उसने कहा कि संगीता पिछले दिनों अपने माता-पिता से मिलने घर आई थी और अब वे उसे वापस नहीं जाने दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bhagat Singh 113th Birth Anniversary: आज देश मना रहा है महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 113वीं वर्षगांठ!.

उसने दावा किया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को कहीं और भेज दिया है।

हाथों में प्लेकार्ड, शादी की तस्वीरें और शादी का प्रमाण-पत्र लिए आलोक ससुराल वालों के घर के बाहर धरने पर बैठ गया और पत्नी को छोड़ने की मांग करने लगा।

पुलिस ने कहा कि संगीता के परिवार वालों ने हाल ही में आलोक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन तफ्तीश में आरोप बेबुनियाद निकले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज