देश की खबरें | पत्नी को वीडियो कॉल करके युवक ने की आत्महत्या

फरीदाबाद (हरियाणा), 19 मार्च डबुआ कालोनी निवासी एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी राजकुमार (26) के रूप में हुई है जो डबुआ में किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि लकड़ी का काम करने वाले राजकुमार का विवाह छह महीने पहले ही हुआ था और उसकी पत्नी गांव में परिवार के साथ रहती है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राजकुमार ने शनिवार को पत्नी को वीडियो कॉल लगाया और उसके सामने ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।’’

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)