खेल की खबरें | एम एस धोनी की बेटी को धमकी देने वाला युवा पकड़ा गया

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को कथित रूप से धमकी देने वाले 16 साल के युवा को रविवार को गुजरात में मुंद्रा में पकड़ा गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कच्छ (पश्चिम) पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘ 12वीं कक्षा के छात्र को धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इस्ंटाग्राम पर कुछ दिन पहले पोस्ट किये गये भद्दे धमकी के मैसेज के संबंध में पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया। ’’

यह भी पढ़े | French Open 2020: Novak Djokovic को हरा Rafael Nadal ने जीता अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब.

पुलिस ने कहा कि इस युवा ने स्वीकार किया है कि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे।

सिंह ने कहा कि रांची पुलिस ने इस लड़के के संबंध में कच्छ (पश्चिम) पुलिस के साथ सूचना साझा की थी और उनसे पुष्टि करने के लिये पूछा था कि क्या इसी ने धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे।

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: शिखर धवन की हाफ सेंचुरी, दिल्ली ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रांची पुलिस की हमसे सूचना साझा किये जाने के बाद पूछताछ के लिये उसे हिरासत में लिया है और यह आरोपी कच्छ जिले में मुंद्रा का रहने वाला है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पुष्टि की कि यह लड़का वही है जिसने संदेश पोस्ट किये थे। उसे रांची पुलिस को सौंप दिया जायेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)