एजेंसी न्यूज

Odisha: ओडिशा में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2019 से अभी तक विवाह का वादा करके युवक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने इस साल की शुरुआत में नदी किनारे झाड़ियों में भी उसके साथ बलात्कार किया.

Odisha: ओडिशा में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बरहामपुर (ओडिशा): शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार (Rape) करने और जबरन उसका गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को गंजाम जिले से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. अक्सा थाने के प्रभारी पीके साहू (PK Sahu) ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. Odisha: ओडिशा में अवैध हथियारों का व्यापार करने वाले 4 गिरफ्तार

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2019 से अभी तक विवाह का वादा करके युवक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने इस साल की शुरुआत में नदी किनारे झाड़ियों में भी उसके साथ बलात्कार किया.

शिकायत के अनुसार, महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात कराया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. साहू ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).