भदोही (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन महीने तक बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 सितंबर 2022 की शाम को दिमागी तौर पर कमजोर 16 साल की लड़की घर से लापता हो गई थी। परिजन ने काफी खोजबीन के बाद 25 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।
विवेचना के दौरान शनिवार को नाबालिग को गांव में एक स्थान से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण में लड़की से बलात्कार किये जाने की पुष्टि हुई।
लड़की ने अदालत में कलम बंद बयान में सुरयावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव भावापुर निवासी मुलायम सरोज (22) द्वारा उसे जिले में ही कहीं ले जाकर उससे लगातार बलात्कार किये जाने की बात कही गई।
इस पर सरोज के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY