देश की खबरें | योगी ने श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास विभाग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को कामगारों और श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में सभी सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिये है।

जियो

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास विभाग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को कामगारों और श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में सभी सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिये है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों तथा सेवा प्रदाता संगठनों को ‘मैन पावर’ आपूर्ति के संबंध में एक ऐप विकसित करनी चाहिए।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में COVID-19 के 35 नए मामले आए सामनें, कुल मामलों की संख्या 1 हजार 759: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है और यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज तथा राष्ट्र का निर्माण किया है और प्रदेश में आये कामगारों और श्रमिकों के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को एक बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध हो।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: AIADMK के विधायक मुनेत्र कड़गम कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव, चेन्नई के MIOT अस्पताल में चल रहा है इलाज.

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करते हुए कामगारों और श्रमिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है।

उन्होंने कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खिलाफ जंग एक अदृश्य शत्रु के साथ युद्ध के समान है। जब तक इस महामारी के उपचार के लिए कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक इस वायरस से बचाव ही इसका एक मात्र उपचार है इसलिए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।’’

योगी ने कहा कि आम लोगों को यह बताया जाए कि इस रोग के लक्षणों को छिपाने से इसका उपचार सम्भव नहीं है, इसलिए इसके लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप तथा ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप को डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश भी दिये।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\