देश की खबरें | योगी ने दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिये।

जियो

लखनऊ, 11 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिये।

उन्होंने आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर और बस्ती जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | INS शार्दुल द्वारा ईरान के बंदर अब्बास से 233 भारतीयों को लाया गया गुजरात: 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

योगी ने कहा कि जिन जिलों की स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षित स्तर की न हों, ऐसे जिलों के जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के वास्ते प्राथमिकता के साथ कदम उठाए जाएं।

उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए जांच में निरन्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित किया जाए।

यह भी पढ़े | Anitibody for Coronavirus: एंटीबॉडी पर चल रहे शोध पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की राय.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी से हुई मृत्यु के कारणों की मेडिकल समीक्षा अवश्य की जाए, ताकि उपचार को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाए रखे जाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर इन योजनाओं के संचालन से जहां एक ओर श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश का नव निर्माण भी होगा।

मुख्यमंत्री ने लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल के सभी जिलों में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि लॉकडाउन व्यवस्था लागू किए जाने से पूर्व, विकास योजनाओं में कितना कार्य किया गया।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\