देश की खबरें | योगी ने पत्रकार जोशी के परिजनों को दस लाख रूपये की मदद का किया ऐलान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार वालों को दस लाख रूपये की आर्थिक मदद का बुधवार ऐलान किया ।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने दस लाख रूपये की आर्थिक मदद के अलावा विक्रम की पत्नी को नौकरी तथा उनके बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की भी घोषणा की ।

यह भी पढ़े | जब राज्यसभा में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का हुआ आमना-सामना, देखें तस्वीरे.

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम की दो दिन पहले बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी । घायल विक्रम की बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जोशी ने अपनी भांजी से छेड़खानी की शिकायत 16 जुलाई को पुलिस में दर्ज करायी थी। उन पर सोमवार को रात करीब साढ़े दस बजे आरोपियों द्वारा हमला किया गया। उस समय वह अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से विजयनगर स्थित घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Gold Price Hits Rs 50,000 Per 10 Gm: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत, 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर हुआ पार.

स्थानीय हिन्दी दैनिक में काम करने वाले विक्रम को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और मां हैं।

समाजवादी पार्टी ने विक्रम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार वालों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। पार्टी ने सरकार से पीड़ित परिवार को ज्यादा आर्थिक मदद देने और उनके बच्चों का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग की है।

सपा प्रवक्ता एस विक्रम सिंह ने बताया, ‘सपा जोशी के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी । सरकार को पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये की आर्थिक मदद देनी चाहिए और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करना चाहिए।’

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार की खबरें सुर्खियां बन रही हैं ।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जोशी के परिवार वालों को समय पर मदद की मांग करती है, जैसा राज्य सरकार ने घोषणा की है । मायावती ने कहा कि बेहतर होगा कि जोशी के परिवार वालों को मदद के लिए भटकना ना पड़े ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)