देश की खबरें | योग शिक्षिका रफिया की शिकायत पर होगी सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ रांची की योग शिक्षिका रफिया द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को आवश्यक मामला मानकर तेजी से सुनवाई होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, सात सितंबर झारखंड में जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ रांची की योग शिक्षिका रफिया द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे को आवश्यक मामला मानकर तेजी से सुनवाई होगी।

रांची की एक विशेष अदालत में सोमवार को मामले की सुनवाई हुई।

यह भी पढ़े | UNESCO World Heritage List: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल होगा जम्मू-कश्मीर का मुगल गार्डन, प्रशासन तैयार कर रहा डोजियर.

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने अनुरोध किया कि इसे आवश्यक मामला मानकर तेजी से सुनवाई की जाए जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

इसके अलावा अधिवक्ता ने मामले में और दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय की मांग की। विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने इसके लिए दो दिनों का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ सितंबर निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.

उस दिन शिकायतकर्ता रफिया नाज का बयान शपथ-पत्र के माध्यम से दर्ज किये जाने की संभावना है।

रांची में डोरंडा निवासी योग शिक्षिका रफिया नाज ने विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि के साथ स्त्री लज्जा भंग करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, उसके खिलाफ हिंसा को भड़काने सहित कई आरोप लगाते हुए रांची की निचली अदालत में 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\