बेंगलुरू, तीन जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के लिए प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द ही होने की संभावना है।
उन्होंने पार्टी से संबंधित मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने को लेकर नेताओं को चेतावनी भी दी।
सिंह ने कहा, ‘‘मैंने कई बार कहा है, वह (येदियुरप्पा) हमारे मुख्यमंत्री हैं। वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में... वह समाज के सभी वर्गों का ख्याल रख रहे हैं।’’
सिंह ने नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वह यहां पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।’’
सिंह ने शिवमोगा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "आप इस तरह के काल्पनिक सवाल क्यों करते हैं? मैं जवाब नहीं दे सकता।"
सिंह शिवमोगा में प्रदेश भाजपा की विशेष बैठक में भाग लेने के लिए राज्य के दौरे पर आए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY