देश की खबरें | येदियुरप्पा ने कर्नाटक में वीरशैव-लिंगायत विकास निगम के गठन का आदेश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 17 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने राज्य में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली वीरशैव-लिंगायत समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए एक निगम के तत्काल गठन का मंगलवार को आदेश दिया।

स्वयं इसी समुदाय से आने वाले येदियुरप्पा ने कर्नाटक वीरशैव-लिंगायत विकास निगम (केवीएलडीसी) का तत्काल प्रभाव से गठन करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | Sibbal on Congress: सिब्बल के हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल के बचाव में उतरे.

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के नेतृत्व में कुछ मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा से भेंट कर निगम के गठन का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा, ‘‘राज्य में वीरशैव-लिंगायत समुदाय की आबादी बहुत ज्यादा है, उनमें से काफी लोग आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar New Cabinet: शपथ ग्रहण के दूसरे दिन नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिला वित्त मंत्रालय- देखें पूरी लिस्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कर्नाटक वीरशैव-लिंगायत विकास निगम की स्थापना की आवश्यकता है, इसलिए तत्काल इस निगम के गठन का आदेश दिया जाता है।’’

गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने हाल ही में कर्नाटक मराठा विकास प्राधिकरण की स्थापना की भी घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)