झारखंड में ‘Yaas’ से सात सौ गांवों एवं दस जिलों के दस लाख लोग प्रभावित, दो की मौत, 18 घायल
झारखंड में चक्रवाती तूफान यास के कारण पिछले दो दिनों में सात सौ गांवों एवं दस जिलों के कम से कम दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और तूफान से जहां दो लोगों की मकान गिरने की घटना में मौत हो गयी वहीं 18 अन्य लोग घायल हो गये तथा एक लापता है. इस बीच आज शाम तक झारखंड में यास तूफान का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया.
रांची, 28 मई: झारखंड में चक्रवाती तूफान यास के कारण पिछले दो दिनों में सात सौ गांवों एवं दस जिलों के कम से कम दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और तूफान से जहां दो लोगों की मकान गिरने की घटना में मौत हो गयी वहीं 18 अन्य लोग घायल हो गये तथा एक लापता है. इस बीच आज शाम तक झारखंड में यास तूफान का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया.
झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डा. अमिताभ कौशल ने ‘पीटी आई ’ को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन से चार दिनों में तूफान के चलते लगभग बीस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया लेकिन तेज बारिश के प्रभाव में पिछले दो दिनों में कम से कम डेढ़ हजार मकान ध्वस्त हो गये जिनमें से अधिकतम कच्चे मकान और झोपड़ियां थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

