एजेंसी न्यूज

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने हरियाणा को अपराध का केंद्र बना दिया : रणदीप सुरजेवाला

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत हरियाणा सरकार की गलत नीतियों ने शांतिपूर्ण राज्य को अपराध का केंद्र बना दिया जहां हर दिन तीन हत्याएं, चार बलात्कार और आठ अपहरण होते हैं.

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने हरियाणा को अपराध का केंद्र बना दिया : रणदीप सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo Credits-PTI)

चंडीगढ़, 18 सितंबर : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत हरियाणा सरकार की गलत नीतियों ने शांतिपूर्ण राज्य को अपराध का केंद्र बना दिया जहां हर दिन तीन हत्याएं, चार बलात्कार और आठ अपहरण होते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष एवं स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत संज्ञेय अपराध दर में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है, जो सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए.

एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज से आईपीसी और एसएलएल अपराधियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की राज्य की खराब दर को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि आरोपपत्र दाखिल करने की राष्ट्रीय औसत दर 82.5 प्रतिशत है, लेकिन हरियाणा केवल 39.7 प्रतिशत के साथ इतना पिछड़ा हुआ क्यों है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने शांतिपूर्ण राज्य हरियाणा को अपराध केंद्र में बदल दिया है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कोविड टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर रिकार्ड बनाया गया

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने में ढिलाई और सरकार के लापरवाह रवैये के कारण पिछले सात सालों से हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के लोग 'पीड़ित' हैं लेकिन सरकार को उनकी परवाह नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 12:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).