अधिकारियों ने बताया कि पापाली सिया फिगेल (57) पर पिछले महीने हुए एक विवाद के बाद कैरोलीन सिनावियाना-गेबार्ड (78) की हत्या का आरोप है। दोनों महिलाएं प्रशांत साहित्यिक समुदाय में प्रमुख हस्तियां थीं और सिनावियाना-गेबार्ड का परिवार अमेरिकी राजनीति में है।
फिगेल हिरासत में है और उसे अगले सप्ताह अदालत में पेश किया जाएगा। किसी वकील ने अभी तक फिगेल का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
मनोआ स्थित हवाई विश्वविद्यालय के अनुसार, कवि एवं पर्यावरणविद् सिनावियाना-गेबार्ड 2013 में अमेरिका के किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद तक पहुंचने वाली समोआई मूल की पहली व्यक्ति बनीं। उन्होंने विश्वविद्यालय में 1997 से 2016 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पढ़ाया।
समोआ की पुलिस उप आयुक्त पापाली मोनालिसा तिआई-केटी ने कहा कि कैरोलीन सिनावियाना-गेबार्ड और फिगेल 30 साल से दोस्त थीं। तिआई-केटी ने कहा कि जिस दिन सिनावियाना-गेबार्ड की हत्या हुई, उस दिन दोनों महिलाओं के बीच बहस हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि फिगेल द्वारा मौत की सूचना पुलिस अधिकारियों को दिए जाने के दो दिन बाद, समोआ की राजधानी अपिया में फिगेल के घर पर कैरोलीन सिनावियाना-गेबार्ड का शव मिला।
हवाई से अमेरिकी संसद की पूर्व सदस्य तुलसी गेबार्ड ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब वह बच्ची थीं और मनोआ में अपनी रिश्तेदार सिनावियाना-गेबार्ड के कॉटेज में रहती थीं, तब वह "अक्सर मुझसे अपनी कविताएं साझा करती थीं और मुझे अपना लेखन कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती थीं।"
उन्होंने लिखा कि सिनावियाना-गेबार्ड की "भयावह" मौत ने "हमारे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY