खेल की खबरें | गेल टी20 में दुनिया का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : मनदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपनी ‘पावर हिटिंग’ का शानदार नजारा पेश करने वाले क्रिस गेल को ‘टी20 का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ करार दिया।

शारजाह, 27 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपनी ‘पावर हिटिंग’ का शानदार नजारा पेश करने वाले क्रिस गेल को ‘टी20 का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ करार दिया।

गेल को टूर्नामेंट के पहले चरण में मौका नहीं दिया गया था और वह बीमार भी रहे थे लेकिन उन्होंने इन सब बातों को भुलाकर सोमवार को 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर साबित किया कि आखिर उन्हें ‘यूनीवर्स बॉस’ क्यों कहा जाता है। उनके अर्धशतक और मनदीप की नाबाद 66 रन की पारी से पंजाब लगातार पांचवीं जीत से अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | KKR vs KXIP IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया.

मनदीप ने पंजाब की आठ विकेट से जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्रिस (गेल) ने खेल को आसान बना दिया और मैंने उनसे कहा कि आपको कभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। मैंने कभी उन्हें संघर्ष करते हुए नहीं देखा और वह संभवत: टी20 में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। ’’

गेल को उनकी तेजतर्रार पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पांच मैंचों में उनका दूसरा अर्धशतक है।

यह भी पढ़े | Team India Squad for Australia Tour: BCCI ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को आराम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका.

मनदीप ने कहा, ‘‘जैसे मैंने कहा कि उन्हें कभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। वह हमेशा शानदार लय में होते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं क्रिस गेल, एबी (डिविलियर्स) (एडम) गिलक्रिस्ट, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2010 में केकेआर के साथ क्रिस गेल के साथ शुरुआत की थी। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उन्हें एक दोस्त के रूप में जानता हूं। वह बेहद विनम्र है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\