देश की खबरें | विश्व रिकार्डधारी कोसगेई, येशानेह दिल्ली हाफ मैराथन में पेश करेंगे दावेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन ने शनिवार को आगामी प्रतियोगिता में पहले से शामिल बड़े नामों के साथ विश्व रिकॉर्ड धारकों ब्रिजिड कोसगेई और अबाबेल येशानेह की महिला वर्ग में भागीदारी की पुष्टि की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन ने शनिवार को आगामी प्रतियोगिता में पहले से शामिल बड़े नामों के साथ विश्व रिकॉर्ड धारकों ब्रिजिड कोसगेई और अबाबेल येशानेह की महिला वर्ग में भागीदारी की पुष्टि की।

यह प्रतियोगिता ‘विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस’ की उलटी गिनती का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Uttar Pradesh: कोविड-19 संकट के बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा-कोरोना काल में हमारा हमारा परिणाम किसी भी राज्य से बेहतर, क्योंकि यहां टीम वर्क है.

पिछले साल अक्टूबर में शिकागो मैराथन में, कीनिया की कोसगेई ने लंबे समय से कायम विश्व मैराथन के रिकार्ड को दो घंटे 14 मिनट और चार सेकेंड के समय के साथ तोड़ कर दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। इसमें येशानेह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (दो घंटे 20 मिनट और 51 सेकेंड) के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

इस साल फरवरी में हालांकि रास अल खैमाह हाफ मैराथन में इथियोपिया की येशानेह ने एक घंटा चार मिनट 31 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड कायम किया जबकि कोसगेई एक घंटा चार मिनट 49 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़े | Punjab Railway Blockade Temporarily Ends: कृषि बिल का विरोध कर रहे पंजाब के किसानों ने 23 नवंबर से ट्रेन चलाने की दी अनुमति, वार्ता के लिए केंद्र को 15 दिनों के लिए दी मोहलत.

इस हाफ मैराथन में एलीट धावक जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम से दौड़ शुरू करेंगे जबकि एमेच्योर धावक ऐप के माध्यम से इस रेस से जुड़ेंगे।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘हम इस आयोजन को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। यह भारत का गौरव है और हमारी राजधानी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का स्वागत है।’’

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा इस हाफ मैराथन के दूत है।

एलीट धावकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन जैव-सुरक्षित माहौल में होगा। इसमें सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\