संयुक्त राष्ट्र, 23 जुलाई सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में 75 वर्षों में पहली बार विश्व भर के नेता न्यूयॉर्क नहीं जाएंगे बल्कि वे सभी पहले से ही रिकॉर्ड किए गए वीडियो भेजेंगे।
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 193 सदस्य देशों वाले संघ ने महासभा को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े | अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट, अनुसूचित एयरलाइन का मिला दर्जा.
संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं महासभा 15 सितंबर को शुरु होगी।
सत्र की शुरुआत में ‘जनरल डिबेट’ आयोजित की जाती है जो एक सप्ताह तक चलती है। इसमें संघ के 193 सदस्य देशों के नेता महा सभा हाल से दुनिया भर को संबोधित करते हैं।
यह भी पढ़े | चीन के खतरे से निपटने के लिए भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ काम करेगा अमेरिका: सांसद मार्क वार्नर.
महासभा ने बुधवार को यह निर्णय लिया कि “प्रत्येक सदस्य राष्ट्र, पर्यवेक्षक राष्ट्र और यूरोपीय संघ अपने राष्ट्राध्यक्षों, उपराष्ट्रपति, राजकुमार या राजकुमारी, शासन प्रमुख,मंत्री या उपमंत्री के बयान का पहले से रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो जमा करा सकते हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र के 75वें वर्षगांठ के दौरान असेंबली हाल में चलाया जाएगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY