Archery World Cup: ज्योति सुरेखा वेन्नम कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में पहुचीं, तीरंदाजों की नजरें चार स्वर्ण पर बनी
ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की कंपाउंड मिश्रित टीम ने तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर शुक्रवार को भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया ।
शंघाई, 26 अप्रैल: ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की कंपाउंड मिश्रित टीम ने तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर शुक्रवार को भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया. दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ने पांच ही अंक गंवाते हुए मैक्सिको की आंद्रिया बेसेरा और लोट मैक्सिमो मेंडेज ओर्टिज को 155 . 151 से हराया. यह भी पढ़ें: Thomas Cup 2024: भारतीय पुरूष टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर होगी, पी वी सिंधू के बिना खेलेगी युवा महिला टीम
अब उनका सामना एस्तोनिया से होगा. ज्योति महिला कंपाउंड टीम में भी शामिल है जो बुधवार को फाइनल में पहुंच गई. एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति पदक की हैट्रिक की दौड़ में है.
भारतीय तीरंदाज चार टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंच गए और कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में ज्योति तथा प्रियांश सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की दौड़ में हैं. भारतीय टीम कंपाउंड पुरूष, महिला, मिश्रित और पुरूष रिकर्व टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंची है.
रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के एलिमिनेशन दौर के मुकाबले आज ही होंगे. ज्योति और वर्मा को पहले दौर में बाय मिला था जिसके बाद उन्होंने 160 में से 160 अंक बनाकर आस्ट्रेलिया की जॉर्जिया ग्राहम और ब्रेंडन हावेस को आठ अंक से हराया. इसके बाद उन्होंने लक्जेमबर्ग की मारिया श्कोल्ना और जिलेस सेवर्ट को 155 . 151 से मात दी.
मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

