देश की खबरें | झाड़ियों से महिला का शव बरामद, बलात्कार बाद हत्या की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में मंगलवार को खेत में लगी झाड़ियों से एक महिला का शव मिला है। उसके पति ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
हमीरपुर (उप्र), 23 जून हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में मंगलवार को खेत में लगी झाड़ियों से एक महिला का शव मिला है। उसके पति ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
राठ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शुभसूचित ने बताया कि मवई गांव में मंगलवार सुबह भरत राजपूत के खेत में लगी झाड़ियों से गांव की महिला अनुसुइया उर्फ चंद्रकली (40) का शव बरामद हुआ है, पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामला: प्रेग्नेंट सफूरा जरगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मानवीय आधार पर मिली जमानत.
सीओ ने बताया कि महिला सोमवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गयी थी, तब से घर नहीं लौटी, सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव झाड़ियों के बीच मिला।
उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़े | India China Border Tension: शिवसेना ने कहा- चीन को जवाब देने के लिए भारत को ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत.
सीओ ने कहा कि अब तक कि जांच में महिला के पति राजबहादुर पाल और उसकी बेटी ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार के बाद हत्या करने का मौखिक आरोप लगाया है।
पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

