देश की खबरें | दुलर्भ बीमारी से पीड़ित महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, सात अक्टूबर केरल में दुर्लभ एवं आनुवंशिक "पोम्पे" रोग से पीड़ित 24 वर्षीय महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

डॉक्टरों ने बताया कि कोल्लम की रहने वाली इस महिला ने पिछले हफ्ते यहां अमृता अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है और मां-बेटी दोनों ठीक हैं।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर में रहेगी ओडीओपी प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें, इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है CM योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट.

"पोम्पे" रोग एक "लाइसोसोमल स्टोरेज विकार" है। यह एक गंभीर बीमारी है। इसमें एंज़ाइम की कमी के परिणामस्वरूप शरीर की कोशिकाओं में विभिन्न विषाक्त पदार्थों का असामान्य रूप से निर्माण होता है। इस दुर्लभ रोग के मरीज़ों की मांसपेशियां कमज़ोर होती हैं और उनमें कई गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। अक्सर इन्हें लम्बे समय तक विशेष उपचार तथा "एंज़ाइम रिप्लेसमेन्ट थेरेपी" की आवश्यकता होती है।

अस्पताल की ओर से बुधवार को जारी बयान में डॉ शीला नामपूथिरी के हवाले से कहा गया है कि यह भारत में पोम्पे मरीज़ का पहला मामला है जिसमें मरीज़ महिला ने अपनी गर्भावस्था को पूरा कर स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार के साथ बातचीत का वीडियो जारी किया.

उन्होंने बताया कि छह साल पहले मरीज़ को पोम्पे रोग से पीड़ित होने का पता चला था। इसके बाद से उन्हें "इंडिया चैरिटेबल एक्सेस प्रोग्राम" (आईएनसीएपी) के सहयोग से सैनोफी जेनज़ाइम के तहत जीवन रक्षक एंज़ाइम रिप्लेसमेन्ट थेरेपी पर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि यह मामला इस बात की पुष्टि करता है कि पोम्पे जैसी दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीज़ भी समय पर जीवन रक्षक उपचार मिलने से स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

बयान के मुताबिक, बच्ची स्वस्थ है और उसे पोम्पे रोग नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)