एजेंसी न्यूज

Haryana: गुरुग्राम में वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Haryana: गुरुग्राम में वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत
(Photo : X)

गुरुग्राम, 12 मार्च : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उसने बताय कि मृतक की पहचान नसीमा खातून के रूप में की गई है जो मूलरूप से असम की निवासी थी.

महिला के पति अमीनुल हक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुई जब नसीमा खातून साइकिल पर सवार होकर काम से घर लौट रही थी. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पार करते समय पीछे से आ रही एक एसयूवी कार ने नसीमा खातून की साइकिल में टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : ओडिशा में बीजद-भाजपा संभावित गठबंधन: भाजपा आज ले सकती है कोई निर्णय

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के पंजीकरण नंबर की पहचान कर ली गई है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).