देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में तेज रफ्तार से आ रही कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में तेज रफ्तार से आ रही कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बुधवार को हुई थी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी निवासी बेबी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बेबी के पति प्रिंस कुमार (25) ने दुर्घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ सदर बाजार से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही कैंटर ने रात 12 बजे के आसपास उनकी साइकिल को टक्कर मार दी और दंपति सड़क पर गिर गए।
कैंटर चालक दंपति की हालत देखने के लिए रुका।
उन्होंने कहा कि बेबी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस आयुक्त(उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा, ‘ सिविल लाइन्स थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 अ के तहत एक मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।’
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ओखला के अबू फजल निवासी साबिर (51) के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

