एजेंसी न्यूज

Bihar Shocker: भागलपुर में महिला, उसके पति व बेटी की हत्या

बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला के पिता और भाई ने उसकी, उसके पति और उनकी बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी. नौगछिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश अरुण ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान चांदनी कुमारी (23), चंदन कुमार (40) और रोशनी कुमारी (2) के रूप में की गई है.

Bihar Shocker: भागलपुर में महिला, उसके पति व बेटी की हत्या
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

भागलपुर, 10 जनवरी : बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला के पिता और भाई ने उसकी, उसके पति और उनकी बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी. नौगछिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश अरुण ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान चांदनी कुमारी (23), चंदन कुमार (40) और रोशनी कुमारी (2) के रूप में की गई है.

आरोपियों की पहचान मृतक महिला के पिता पप्पू सिंह और महिला के भाई धीरज कुमार सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस ने मंगलवार रात को एक बयान में कहा, “ यह वारदात मंगलवार शाम करीब 4.25 बजे की है जब तीनों नवटोलिया गांव में अपने घर लौट रहे थे तभी पप्पू सिंह ने उन्हें रोका और लोहे की छड़ से उन्हें पीटना शुरू कर दिया औ जब वे बेहोश हो गए तब धीरज सिंह ने उन्हें करीब से गोली मार दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.” यह भी पढ़ें : Goa Massacre: बच्चे का हुआ अंतिम संस्कार, मां पर हत्या का आरोप

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा, "ग्रामीणों के अनुसार चंदन कुमार और चांदनी कुमारी ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. चांदनी का परिवार उसकी शादी से नाखुश था.” उन्होंने कहा, “आगे की जांच की जा रही है...हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).