महिला व्याविआना क्विनोनेज़ को मंगलवार को सैन डिएगो में संघीय न्यायाधीश द्वारा 23 मई, 2021 को सैक्रामेंटो और सैन डिएगो के मध्य उड़ान के दौरान सहायिका पर हमले के लिए लगभग 26 हज़ार अमेरिकी डॉलर का मुआवजा और 7,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया।
29 वर्षीय महिला को तीन साल के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया गया है।
क्विनोनेज को विमान कर्मियों और सहायकों के साथ झगड़े के लिए दोषी ठहराया गया। महिला ने स्वीकार किया कि उसने विमान सहायिका को चेहरे और सिर पर मुक्का मारा और उसके बाल पकड़ लिए थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY