देश की खबरें | महिला ने तेलुगु अभिनेता राज तरुण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु फिल्म अभिनेता राज तरुण के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी सह-जीवन साथी को धोखा दिया है।
हैदराबाद, पांच जुलाई तेलुगु फिल्म अभिनेता राज तरुण के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी सह-जीवन साथी को धोखा दिया है।
एक महिला ने बृहस्पतिवार शाम को नरसिंगी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि वह और राज तरुण दस साल से प्रेम संबंध में थे।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राज तरुण ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे धोखा दिया है।
उसने हालांकि राज तरुण के साथ रहने की इच्छा जताई है।
पुलिस ने कहा कि इस शिकायत की जांच की जा रही है और यदि शिकायतकर्ता कोई सबूत पेश करती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
इस बीच राज तरुण ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मामले में कानूनी रास्ता अपनायेंगे, जिसमें पुलिस में शिकायत करना भी शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

