एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: बांदा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. बदौसा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया, "भदावल गांव के मजरा मुंशी पुरवा में रविवार शाम रामनरेश की पत्नी सुमन (21) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली."

उत्तर प्रदेश: बांदा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी
फांसी का फंदा (Photo Credit- Pixabay)

बांदा/उत्तर प्रदेश, 21 दिसंबर: बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. बदौसा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया, "भदावल गांव के मजरा मुंशी पुरवा में रविवार शाम रामनरेश की पत्नी सुमन (21) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली."

उन्होंने बताया, "घटना के समय अन्य परिजन खेत पर काम करने गए है. सुमन का पति गुजरात के सूरत शहर में किसी निजी कंपनी में काम करता है." एसएचओ ने बताया, "फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि खर्च के लिए पैसे मांगने पर रविवार सुबह सास और बहू के बीच मामूली झगड़ा हुआ था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के गांव में विकास परियोजना करेंगे लॉन्च

भदावल गांव के ग्राम प्रधान रावेन्द्र वर्मा ने बताया, "सुमन के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है. खर्च को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).