देश की खबरें | ओडिशा में अपनी बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में अपनी बेटी की छेड़छाड़ करके बनायी गयी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 48 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जाजपुर (ओडिशा), 26 अगस्त ओडिशा के जाजपुर जिले में अपनी बेटी की छेड़छाड़ करके बनायी गयी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 48 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जाजपुर नगर थाना क्षेत्र के बानापुर गांव में सोमवार रात को हुई।
उन्होंने बताया कि महिला के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर, सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिले के बौलंगा इलाके का रहने वाला मुख्य आरोपी शुभंकर दलेई (24) का 17 वर्षीय लड़की के साथ संबंध था, इस दौरान उसने उसकी कुछ तस्वीरें खींची थी।
यह भी पढ़े | Maharashtra Stamp Duty: महाराष्ट्र में घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी 5% से घटकर 2 फीसदी हुई.
जाजपुर नगर थाना प्रभारी मानस रंजन चक्र ने कहा, ‘‘जब लड़की ने दलेई के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने उसकी तस्वीरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे अश्लील रूप दे दिया और उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर फेसबुक पर उन तस्वीरों को अपलोड कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, लड़की को इसके बारे में पता चला और फिर उसके परिवार वालों को पता चला, जिसके बाद उसकी माँ ने कथित तौर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि मामले के आरोपियों में अपराध में सहायता करने वाला जयदेव दलेई भी शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)