देश की खबरें | बांसवाड़ा जिले में महिला पर तलवार से हमला, मौत : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला की तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, एक जुलाई राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला की तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना कलिंजरा कस्बे में हुई और सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस आरोपी महिपाल बागोरा की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हमलावर एक कार में आया और महिला पर तलवार से कई बार वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी अपने वाहन को पास में छोड़कर पैदल ही भाग गया।
राहगीरों ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान लीला ताबियार (36) के रूप में हुई है।
बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया, "महिला शिक्षिका है। उसके कथित पूर्व प्रेमी महिपाल बागोरा ने उस पर तलवार से हमला किया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है और उसकी पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।"
पुलिस ने कहा कि कई टीमें गठित की गई हैं और आस-पास के इलाकों से फुटेज की जांच की जा रही है। कलिंजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

