देश की खबरें | बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को पनाह देने के मामले में महिला गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, छह सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में आरोपी को पनाह देने के कारण एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इनामी आरोपी बनवारी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

पुलिस ने आरोपी को पनाह देने के कारण उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त की शाम को जमुनापार के एक गांव से गायब हुई बालिका का शव एक दिन बाद निकटवर्ती मावली गांव के समीप खेत में मिला था। दुष्कर्म के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी थी।

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर उसकी तलाश में पांच टीमें लगा रखी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)