देश की खबरें | विनी महाजन बनी पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के दो मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंप दिया गया है। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।
चंडीगढ़, 26 जून पंजाब के दो मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंप दिया गया है। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करण अवतार सिंह को अगले महीने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के दो मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है।
1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक हैं।
सरकारी बयान के अनुसार महाजन की आखिरी नियुक्ति निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, आईटी और शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में थी।
यह भी पढ़े | 1993 सीरियल बम ब्लास्ट: टाइगर मेमन के भाई युसूफ मेमन की नासिक सेंट्रल जेल में मौत.
वह राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और अधिप्राप्ति समिति की प्रमुख भी थीं।
महाजन वर्तमान में राज्य में पंजाब कैडर की एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने केंद्र में सचिव का पद संभाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)