Delhi: बीजेपी ने कहा राजधानी में अवैध रूप से खुली शराब की सभी दुकानें बंद कराएंगे
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजधानी में अवैध तरीके से खुली शराब की सभी दुकानों को बंद कराएंगे.
नयी दिल्ली, 23 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजधानी में अवैध तरीके से खुली शराब की सभी दुकानों को बंद कराएंगे. हैदरपुर-शालीमार सड़क पर प्रदर्शन के दौरन गुप्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में वहां एक शराब की दुकान बंद करायी. Delhi: कोविड प्रतिबंधों पर दी जा सकती है और ढील, 25 फरवरी को होगी DDMA की बैठक.
उन्होंने कहा, ‘‘रिहायशी कॉलोनियों के साथ ही स्कूल और मंदिरों के पास, हर जगह शराब की दुकानें खुल गयी है. हम गैरकानूनी रूप से खुली इन सभी दुकानों को बंद कराएंगे.’’ उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दिल्ली वासियों को सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति करने में नाकाम रही है लेकिन अब उसने हर जगह शराब की दुकानें खोल दी हैं.
पिछले साल नवंबर में दिल्ली सरकार द्वारा लागू नयी आबकारी नीति के तहत निजी कंपनियों ने 580 से अधिक शराब की दुकानें खोली. आबकारी विभाग ने निविदा प्रक्रिया के जरिए निजी पक्षों को रिटेल की शराब की दुकानों के 849 लाइसेंस आवंटित किए. भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगमों ने दिल्ली मास्टर प्लान के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए शराब की कई दुकानें सील कर दी हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

