देश की खबरें | कैंसर को जल्द मात दूंगा: संजय दत्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 अक्टूबर कैंसर से अपनी जंग के बारे में अभिनेता संजय दत्त ने पहली बार खुलकर अपने मन की बात रखी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बीमारी को वह जल्द ही मात दे देंगे।

अगस्त में खबरें आई थीं कि दत्त फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं। तब 61 वर्षीय अभिनेता ने घोषणा की थी कि उपचार लेने के लिए वह अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से कुछ समय के लिए दूरी बनाऐंगे।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में संजय दत्त जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून पर बाल कटवाते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने बालों में हकीम द्वारा बनाए गए चोट के निशान जैसे डिजाइन की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मेरे जीवन में यह निशान हाल में आया है लेकिन मैं इसे हरा दूंगा, मैं कैंसर को जल्द मात दूंगा।’’

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अभिनेता की आगामी फिल्म ‘‘केजीएफ: चैप्टर 2’’ और रणबीर कपूर के साथ ‘‘शमशेरा’’ है।

दत्त ने कहा कि 2018 में आई फिल्म ‘‘केजीएफ’’ के सिक्वल के लिए वह दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, फिल्म के लिए उन्हें अगले महीने से शूटिंग शुरू करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर लौटकर उन्हें खुशी हो रही है।

वीडियो के अंत में जब हकीम कहते हैं कि उन्हें अभिनेता को उत्साहित देखकर खुशी हुई तो इस पर दत्त कहते हैं कि उपचार के दौरान उनका वजन कम हो गया था लेकिन अब उन्होंने फिर से व्यायाम शुरू कर दिया है।

वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरी सेहत धीरे-धीरे फिर बनने लगी हैं। मैं इससे बाहर निकल आऊंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)