Gujarat Titans vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 46th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मैच में जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स अपनी पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, अंशुल कंबोज ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs PBKS 46th T20 Match Playing)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है. टीम के पास साई सुदर्शन और शुभमन गिल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY