देश की खबरें | महाराष्ट्र में घरेलू झगड़े के बाद पत्नी ने पति को चाकू मारा

ठाणे, 22 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरेलू झगड़े के बाद कथित रूप से पत्नी द्वारा चाकू से हमला किए जाने पर एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अंबरनाथ में हुई जब व्यक्ति देर से घर आया और पत्नी को भोजन परोसने के लिये कहा।

शिवाजी नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर भोये ने कहा कि इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद लगभग 30 वर्षीय महिला ने उसे रसोई वाला चाकू मार दिया।

उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति की पीठ और गर्दन पर चोटें आईं और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि घरेलू मुद्दों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)