कोलकाता, 18 सितंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई से पूछा कि वह 2014 में शिक्षक अहर्ता परीक्षा (टीईटी) की ‘ओएमआर शीट’ कथित रूप से नष्ट किए जाने के संबंध में पश्चिम बंगाल प्राथमिक बोर्ड के पूर्व प्रमुख माणिक भट्टाचार्य से पूछताछ क्यों नहीं कर रही।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक भट्टाचार्य फिलहाल यहां प्रेसिडेंसी सुधार गृह में बंद हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई टीईटी घोटाले की जांच कर रही है।
न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और बचाव पक्ष के वकीलों की मौजूदगी में मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
अदालत को जब यह बताया गया कि उच्चतम न्यायालय ने जांच एजेंसी को भट्टाचार्य के खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठाने से रोक दिया है तब न्यायाधीश ने कहा, “लेकिन उच्चतम न्यायालय ने आपको उनसे पूछताछ करने से नहीं रोका है।”
न्यायाधीश सीबीआई को इस मामले की जांच में हुई प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
मामले में भट्टाचार्य की पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उनकी पत्नी को हाल में जमानत मिल गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY