एजेंसी न्यूज

Virat Kohli: अपने स्ट्राइक रेट पर खुल कर बोले विराट कोहली, कहा- लोग चाहे जो कहें, मैं अपने खेल को बेहतर जानता हूं

शतक जमाने वाले प्लेयर आफ द मैच विल जैक्स ने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी से उनका आत्मविश्वास बढा. उन्होंने कहा,‘‘शानदार महसूस कर रहा हूं. शुरू में दिक्कत हुई लेकिन विराट ने आत्मविश्वास दिया. मोहित शर्मा को खेलने के बाद मैं इत्मीनान से था. कोहली के साथ बल्लेबाजी करके बहुत अच्छा लगा.’’

Virat Kohli: अपने स्ट्राइक रेट पर खुल कर बोले विराट कोहली, कहा- लोग चाहे जो कहें, मैं अपने खेल को बेहतर जानता हूं
विराट कोहली (Photo Credit: Twitter)

अहमदाबाद: भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीच के ओवरों में स्पिनरों के सामने उनके स्ट्राइक रेट पर लगातार हो रही चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि उन पर सवाल उठाने वालों की तुलना में वह अपने खेल को बेहतर समझते हैं. कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ नौ विकेट से मिली जीत में 44 गेंद में नाबाद 70 रन बनाये. RCB Beat GT, IPL 2024 45th Match: विल जैक्स की सेंचुरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिलाई शानदार जीत, गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से रौंदा

सुनील गावस्कर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंद में 51 रन की उनकी पारी में स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाये थे. कोहली ने मैच के बाद कहा,‘‘पिछले 15 साल से खेलने का कोई कारण है. मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं. मैं इसी तरह से खेलता हूं. लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं.’’

जीत के बावजूद दस मैचों में मात्र तीन जीत के साथ आरसीबी तालिका में सबसे नीचे है. कोहली ने कहा,‘‘हम आत्म सम्मान के लिये खेलना चाहते थे, अपने प्रशंसकों के लिये खेलना चाहते थे. हमें पता है कि टूर्नामेंट में हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले. हमें पता है कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे.’’

शतक जमाने वाले प्लेयर आफ द मैच विल जैक्स ने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी से उनका आत्मविश्वास बढा. उन्होंने कहा,‘‘शानदार महसूस कर रहा हूं. शुरू में दिक्कत हुई लेकिन विराट ने आत्मविश्वास दिया. मोहित शर्मा को खेलने के बाद मैं इत्मीनान से था. कोहली के साथ बल्लेबाजी करके बहुत अच्छा लगा.’’

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा,‘‘हमें बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा. आखिर में यही मायने रखता है कि 20 ओवरों में कितने रन बने. हम बीच के ओवरों में विकेट भी नहीं ले सके जो हमारी ताकत हुआ करती है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).