देश की खबरें | स्टालिन किसानों के बारे में क्या जानते हैं : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कृषि क्षेत्र के संबंध में उनके ज्ञान पर सवाल उठाया।
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 11 नवंबर द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को कृषि क्षेत्र के संबंध में उनके ज्ञान पर सवाल उठाया।
पलानीस्वामी ने कहा कि कृषि क्षेत्र से लगाव के कारण 'कुदिमारामातु' योजना को शुरू करने में सहायता मिली और राज्य को जल प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार सुनिश्चित किया है।
‘‘नकली’’ किसान वाले बयान को लेकर द्रमुक प्रमुख पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उनका (पलानीस्वामी) प्राथमिक व्यवसाय है और वह बचपन से ही एक किसान हैं।
संवाददाता द्वारा स्टालिन की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह किसानों के बारे में क्या जानते हैं? आप एक असली किसान को नकली कैसे कह सकते हैं?’’
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: दलाई लामा ने नीतीश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी.
स्टालिन ने कहा था कि मुख्यमंत्री ‘‘नकली’’ किसान हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह इस तरह की अनुचित टिप्पणी करके किसानों का अपमान कर रहे हैं। यदि आप मुझसे पूछें, तो मैं कृषि के बारे में बात कर सकता हूं।"
पलानीस्वामी ने द्रमुक अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह (स्टालिन) किस पेशे में हैं। स्टालिन शायद एकमात्र व्यक्ति हैं, जो किसी भी पेशे में नहीं हैं।’’
मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं को शुरू करने के अलावा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के लिए इस जिले के दौर पर आए हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘कृषि मेरा प्राथमिक व्यवसाय है। मैं बचपन से ही किसान रहा हूं। मेरे इलाके के लोग इसे जानते हैं। वे जानते हैं कि मैंने कड़ी मेहनत की है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किसान होने के लिए स्टालिन के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)