देश की खबरें | केरल में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

कोच्चि, 26 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के 22 वर्षीय एक युवक को अंगमाली से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जलांगी निवासी सबुज के रूप में हुई है।

घटना के पांच दिन बाद शुक्रवार को एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोच्चि लाया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी और वर्तमान में अंगमाली में रह रहे दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी लापता है।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि आरोपी ने लड़की के साथ बस से बेंगलुरु यात्रा की और फिर वहां से दोनों कोलकाता के लिए विमान में सवार हुए।

एर्नाकुलम जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया और यह कोलकाता पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि कोलकाता से वे सड़क मार्ग से बांग्लादेश सीमा के पास स्थित एक सुदूर गांव जलांगी पहुंचे, जहां लड़की सबुज के घर में मिली।

जलांगी में स्थानीय पुलिस की सहायता से अधिकारियों ने आरोपी और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया और उन्हें वापस कोलकाता ले आए।

पुलिस ने बताया कि वहां से उन्हें वापस केरल लाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)