देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में जून में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर: ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की बेरोजगारी दर जून में 6.5 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ‘काफी बेहतर’ है।

कोलकाता, चार जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की बेरोजगारी दर जून में 6.5 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ‘काफी बेहतर’ है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर पिछले महीने 6.5 प्रतिशत थी जबकि देश में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | सीएम नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बनर्जी ने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 और चक्रवात अंफान से हुए नुकसान से निपटने के लिये अपनाई गई आर्थिक रणनीति का नतीजा है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हमनें कोविड-19 और अम्फान से हुई बर्बादी से निपटने के लिये मजबूत आर्थिक रणनीति लागू की। सबूत पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर में निहित है जो सीएमआईई के मुताबिक, जून में 6.5 प्रतिशत थी और यह देश की 11 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 9.6 प्रतिशत और हरियाणा के 33.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर से से काफी बेहतर है।”

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: आतंकियों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.

राज्य सरकार ने एक जून से चाय बगानों और जूट मिलों में शत प्रतिशत कर्मचारियों की तैनाती की इजाजत दी थी।

कारोबारी प्रतिष्ठानों, विनिर्माण इकाइयों और व्यापारियों को सामाजिक दूरी के नियमों और सुरक्षा मानकों के सख्ती से अनुपालन के साथ गतिविधियां शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई थी जबकि करीब दो महीने के अंतराल के बाद आठ जून को राज्य में शॉपिंग मॉल और रेस्तरां के संचालन की इजाजत दी गई थी।

राज्य सरकार ने कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

सीएमआईई द्वारा बुधवार को जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर मई के 23.5 प्रतिशत से घटकर जून में 11 प्रतिशत पर आ गई और इसकी वजह बंद की पाबंदियों में मिली ढील और आर्थिक गतिविधियों का फिर से शुरू होना है।

सीएमआईई की रिपोर्ट कहती है कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर मई के 17 प्रतिशत से घटकर जून में घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई।

आंकड़ों के मुताबिक देश में शहरी बेरोजगारी की दर 12.2 प्रतिशत और ग्रामीण इलाके में बेरोजगारी की दर 10.52 प्रतिशत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\