देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के मंत्री कोलकाता में तीसरे चरण के परीक्षण में ‘कोवैक्सिन’ लेने वाले पहले स्वयंसेवक बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम कोरोना वायरस के संभावित टीके ‘कोवैक्सिन’ के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के तहत पहला टीका लिया। तीसरे चरण में टीका लेने वाले वह पहले स्वयंसेवक बन गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम कोरोना वायरस के संभावित टीके ‘कोवैक्सिन’ के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के तहत पहला टीका लिया। तीसरे चरण में टीका लेने वाले वह पहले स्वयंसेवक बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोवैक्सिन का तीसरे चरण का नियामकीय परीक्षण कोलकाता स्थित आईसीएमआर - राष्ट्रीय कॉलरा और आंत्र रोग संस्थान (एनआईसीईडी) में शुरू हुआ।

यह भी पढ़े | Cyclone Burevi: तमिलनाडु और केरल पर चक्रवात ‘बुरेवी’ का खतरा, सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी से की स्थिति के बारे में चर्चा.

टीका लेने के बाद 62 वर्षीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मैं इस परीक्षण का हिस्सा बना हूं। टीका लेने के बाद में बिल्कुल ठीक हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता अगर इस परीक्षण के दौरान मेरी मौत भी हो जाती है।’’

हकीम ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनके योगदान से टीके के अनुसंधान में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पुलिस की किसान नेताओं से अपील के बाद चिल्ला बॉर्डर पर यातायात बहाल.

मंत्री को टीका देने से पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ताकि पता चल सके कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है।

इससे पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संस्थान में कोवैक्सिन टीके के तीसरे चरण के नियामकीय परीक्षण का उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान