देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: कॉलेजों में स्नातक कक्षाएं दो नवंबर से शुरू होंगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 27 सितंबर पश्चिम बंगाल में रविवार को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्चतर शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी के बीच हुई एक बैठक में कॉलेजों में दो नवंबर से स्नातक (यूजी) की कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया गया।

कॉलेजों में अक्टूबर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दो नवंबर से कक्षाएं शुरू होंगी।

यह भी पढ़े | Farm Bills Enacted as Law: किसानों और विपक्ष के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि बिल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर.

डिजिटल बैठक में शामिल हुए एक प्रमुख विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में संभव नहीं होने की स्थिति में स्नातकोत्तर (पीजी) की कक्षाएं एक दिसंबर से आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि स्नातक और पीजी, दोनों कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी और संबद्ध शैक्षणिक संस्थान इसके तौर-तरीकों का खाका तैयार करेंगे।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: सीएम भूपेश बघेल का अनुरोध, राष्ट्रपति कृषि बिल पर ना करें हस्ताक्षर, असंवैधानिक तरीके से हुआ है पारित.

उच्चतर शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अहम फैसले के तहत विश्वविद्यालयों ने विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों के तहत 80 फीसदी सीटें उन छात्रों के लिये सुरक्षित रखने का निर्णय किया है, जिन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई की है या स्नातक की पढ़ाई उसी विश्वविद्यालय (जैसे कि यादवपुर विश्वविद्यालय) से की है।

हालांकि, शिक्षा मंत्री ने बैठक के बाद कॉल किये जाने पर कोई जवाब नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)