देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात की और उनके साथ राज्य में हालात तथा राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

घंटे भर चली बैठक के दौरान राज्यपाल ने शाह को राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु सरकार ने NEET क्लियर करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में 7.5 फीसदी आरक्षण देने का आदेश पारित किया: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के ट्विटर हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया है, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज उनके आवास पर मुलाकात की। राज्यपाल धनखड़ , एक घंटे से अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के साथ थे और पश्चिम बंगाल के हालात तथा राज्य से जुड़े मुद्दों पर पर चर्चा हुई।’’

यह बैठक इसलिए मायने रखती है कि राज्यपाल पश्चिम बंगाल में विभिन्न विषयों पर अक्सर असहमति प्रकट करते रहे हैं, जिस कारण उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी सरकार की सख्त आलोचना का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े | PAK मंत्री फवाद चौधरी के Pulwama Attack वाले बयान पर भारत में सियासत शुरू, गिरिराज सिंह बोले-राहुल गांधी समेत Surgical Strike पर सवाल उठाने वाले तमाम नेता मांगे माफी.

पिछले महीने, राज्यपाल द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तलब किये जाने को लेकर ममता और धनखड़ के बीच मतभेद बढ़ गया था। राज्यपाल ने बाद में एक पत्र में राज्य को ‘अवैध बम बनाने का अड्डा’ भी कहा था।

धनखड़ ने डीजीपी को लिखे अपने पत्र में यह आरोप भी लगाया था कि पुलिस जन वितरण प्रणाली (पीडएस) और चक्रवात अम्फान राहत कोष में खुली लूट की अनदेखी कर रही है तथा कोविड-19 महामारी के दौरान अधिकारी आपराधिक लापरवाही बरत रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)