विदेश की खबरें | पश्चिम एशिया व उत्तर अफ्रीका में हजारों बच्चों की हो सकती है मौतः यूनिसेफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक टेड चाइबन ने एसोसिएटिड प्रेस से कहा कि वायरस ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक बच्चों की पहुंच को बाधित किया है, जिससे गंभीर कुपोषण, निमोनिया और अन्य बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो रहा। लिहाजा बच्चों के लिए खतरा बढ़ा है।

यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक टेड चाइबन ने एसोसिएटिड प्रेस से कहा कि वायरस ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक बच्चों की पहुंच को बाधित किया है, जिससे गंभीर कुपोषण, निमोनिया और अन्य बीमारियों का इलाज संभव नहीं हो रहा। लिहाजा बच्चों के लिए खतरा बढ़ा है।

एजेंसी का अंदेशा जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा मई में किए गए अध्ययन पर आधारित है। इसमें कम और मध्यम आय वाले देशों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर महामारी के अप्रत्यक्ष प्रभाव को देखा गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी रिहा.

यूनिसेफ ने पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका के 10 देशों के बच्चों के लिए आशंका जताई है। इन देशों में पांच साल से कम उम्र के 4.1 करोड़ बच्चे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध नहीं होती तो अगले छह महीने में पांच साल से कम उम्र के 51000 और बच्चों की मौत हो सकती है, जो पहले के अंदेशा से 40 फीसदी ज्यादा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

उन्होंने कहा कि फिक्र की बात यमन, सूडान, जिबूती जैसे देशों में हैं जहां स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था महामारी के आने से पहले ही लचर थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज