देश की खबरें | उत्तराखंड के चार जिलों में सप्ताहांत लॉकडाउन शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 18 जुलाई उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार को पूर्ण सप्ताहांत लॉकडाउन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड​​-19 के मामलों में हाल में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार देर रात जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमण के प्रसार को रोकने और उसके चक्र को तोड़ने के लिए रविवार तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, यूपी में इंसाफ के लिए लोग आत्मदाह करने को हो रहे हैं मजबूर: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों, अलग-अलग पालियों में औद्योगिक इकाइयों के संचालन, कृषि और निर्माण गतिविधियों, शराब की दुकानों, होटलों, इन गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर माल की आवाजाही और बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से उतरने के बाद अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों को सप्ताहांत के लॉकडाउन के दायरे से छूट दी गई है।

उत्तराखंड के चार जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 ​​मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है, जहां 11 जुलाई से 655 मामले आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भेजे गए आंध्र प्रदेश की तीन राजधानी बनाने से संबंधित विधेयक.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करने के लिए हुई एक बैठक में, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है क्योंकि पहले भी देहरादून को संक्रमण-मुक्त करने के लिए शनिवार और रविवार को बंद लागू किए गए थे, जिसके अच्छे परिणाम आए थे।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस तरह के संक्षिप्त लॉकडाउन को भविष्य में भी लागू किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)