एजेंसी न्यूज

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भेजे गए आंध्र प्रदेश की तीन राजधानी बनाने से संबंधित विधेयक

आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास विधेयक, 2020’’ तथा ‘‘आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (निरस्तीकरण) विधेयक 2020’’ शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के पास मंजूरी के लिए भेजा है। हालांकि राज्यपाल विवादित विधेयकों पर सलाह के लिए इन्हें विधिक विभाग को भेज रहे हैं।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भेजे गए आंध्र प्रदेश की तीन राजधानी बनाने से संबंधित विधेयक
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Photo Credits Facebook)

अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास विधेयक, 2020’’ तथा ‘‘आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (निरस्तीकरण) विधेयक 2020’’ शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के पास मंजूरी के लिए भेजा है. हालांकि राज्यपाल विवादित विधेयकों पर सलाह के लिए इन्हें विधिक विभाग को भेज रहे हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि राज्य के लिए तीन भिन्न राजधानियां स्थापित करने से संबंधित इन दो विधेयकों को राज्यपाल कानूनी विश्लेषण के बाद राष्ट्रपति के पास भेज सकते हैं.

विपक्षी दल तेलगु देशम पार्टी ने राज्यपाल से इन विधेयकों को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है क्योंकि विधान परिषद इस संबंध में राज्य सरकार की नीति को नामंजूर कर चुकी है सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस का आरोप है कि तेदेपा इन विधेयकों का विरोध करके पिछड़े इलाके रायलासीमा और उत्तर तटीय इलाकों के विकास को बाधित कर रही है. यह भी पढ़े: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने विश्व भूषण हरिचंदन, अनुसुइया उइके को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

ये विधेयक विधानसभा में तो सुगमता से पारित हो गए थे क्योंकि वहां सत्तारूढ़ दल बहुमत में है जबकि परिषद में विपक्षी तेदेपा के बहुमत में होने से इन विधेयकों को वहां पारित करवाने में वाईएसआर कांग्रेस को मुश्किल आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).